Breaking News

आतंकवादियों की गोलीबारी में पुलिस जवान शहीद

श्रीनगर, केंद्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में गुरुवार की रात आतंकवादियों की गोलीबारी में एक पुलिस जवान शहीद हो गया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अज्ञात आतंकवादियों ने पुलिस कांस्टेबल जावेद अहमद के सायदापुरा ईदगाह इलाके में उनके आवास के समीप उन पर गोलियां चलायी। गोलीबारी में घायल जवान को शेरे कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आतंकवादी मौके से भाग निकले। सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गये हैं और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान छेड़ दिया गया है।