Breaking News

इस गांव में सूरज की किरणें गला देती हैं लोगों के चेहरे और शरीर….

नई दिल्ली, सूर्य के बिना इस पृथ्वी पर पृथ्वी पर मानव जीवन की कल्पना करना भी नामुमंकिन है कयोंकि इसका प्रकाश हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से बचाता है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएगें जहां सूर्य की किरणें लोगों के चेहरे और शरीर को गला देती हैं।

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….

हाल ही में खोजा गया मानव शरीर का ये अज्ञात अंग,जाने शरीर के उस नए ‘अंग’ के बारे में..

 ब्राजील के साओ पाउलो में एक ऐसा गांव है, जहां सूरज की किरणें यानी धूप लोगों के चेहरे और उनका शरीर गला देती हैं। यहां के लोग दिन के बजाए कहीं भी रात में निकलना पसंद करते हैं।  इस गांव का नाम है अरारस। यहां ज्यादातर खेती से जुड़े समुदाय के लोग रहते हैं। ऐसे में वो धूप में काम करने से बच नहीं सकते। कुछ लोगों के पास तो धूप में काम करने के सिवा और कोई चारा भी नहीं है। धूप में निकलने की वजह से सूरज की किरणें उनको झुलसा देती हैं। इसके चलते उनकी त्वचा लाल और रूखी पड़ जाती है और चेहरा भद्दा दिखने लगता है।

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होते हैं टॉयलेट सीट से कई गुना ज्यादा कीटाणु, रिसर्च में खुलासा

इस देश में गायों के लिए बनाए गए शौचालय…

दरअसल, यहां के लोग एक बहुत ही अजीबोगरीब और दुर्लभ बीमारी से पीड़ित हैं, जिसका नाम है जेरोडर्मा पिगमेंटोसम। इस बीमारी में धूप के कारण त्वचा गल जाती है। इस भयानक बीमारी के चलते यहां लोगों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। वैसे तो यह बीमारी लाखों में किसी एक को ही होती है, लेकिन इस गांव की एक बड़ी आबादी इस बीमारी से पीड़ित है। अरारस गांव में करीब 800 लोग रहते हैं, जिसमें से करीब 600 लोगों को यह बीमारी है।