Breaking News

इस दिन है ग्रहण, एक अमावस्या को तो दूसरा पूर्णिमा को, भूलकर भी ना करें ये काम

नई दिल्ली, आकाश में 15 दिन में दो बडे़ ग्रहण होंगे। जुलाई 2019 में होने वाली इस खगोलीय घटना का इंतजार लंबे समय से ज्योतिषी कर रहे है। 2 जुलाई को सूर्य ग्रहण है तो 16-17 जुलाई की रात चंद्र ग्रहण है। पहला ग्रहण अमावस्या को है तो दूसरा गुरु पूर्णिमा के दिन। इन दोनों घटना का असर हर राशि वालों पर होगा। ग्रहण के दौरान भूलकर भी पांच काम नहीं करना चाहिए।

ज्योतिषी  ने कहा कि 2 जुलाई को संसार में सूर्य ग्रहण है। इस दौरान सिंह राशि वालों को विशेष ध्यान रखना होगा। इसी प्रकार जब चंद्र ग्रहण होगा तब कर्क राशि वालों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सूर्य ग्रहण भारतीय पंचाग के अनुासर कुल 4 घंटे 33 सेकेंड तक रहेगा। रात 11 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 2 बजकर 15 मिनट तक होने वाले इस ग्रहण के दौरान भारत में रात रहेगी।

सूर्य व चंद्र ग्रहण का असर अलग-अलग होगा। मीन लग्न पर सूर्य ग्रहण होगा। मिथुन राशि पर होने वाले इस ग्रहण आद्रा नक्षत्र में होगा। मिथुन राशि में सूर्य, शुक्र, राहु व चंद्र की उपस्थिति रहेगी। 2 जुलाई को अमावस्या है, ये ग्रहण भारत में आतंकी घटनाओं की वृद्धि तो करेगा साथ ही विभिन्न प्रकार का असंतोष बढ़ाएगा। इसी प्रकार चंद्र ग्रहण 16 व 17 जुलाई की रात होगा। रात 1 बजकर 32 मिनट से 3 बजकर 1 बजे तक होने वाले इस ग्रहण का मोक्षकाल सुबह 4 बजकर 30 मिनट का रहेगा।