Breaking News

उत्तराखंड मे हुयी, दो सौ करोड़ की शाही शादी

देहरादून,  जोशीमठ औली में प्रवासी उद्योगपति अतुल गुप्ता के दूसरे बेटे शशांक गुप्ता की दुबई के रियल स्टेट हाॅस्पिटल कारोबारी विशाल जालान की बेटी शिवांगी से शादी पूरे रीती रिवाज के साथ शनिवार को संपन्न हो गयी।

अब यहां पर भी मिलेगा पेट्रोल-डीजल…

प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत,  सांसद अजय भट्ट, विधायक महेन्द्र भट्ट, बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती, आचार्य बालकृष्ण और अभिनेता सिद्धार्थ ने शादी समारोह में शामिल होकर गुप्ता परिवार के दोनों वर वधु कोे आशीर्वाद दिया। गुप्ता परिवार ने मुख्यमंत्री का गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर मोदी सरकार ने किया ये बड़ा बदलाव…

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वर वधु को आशीर्वाद साथ.साथ रूद्राक्ष का पौधा भेंट कर उन्हें सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने गुप्ता परिवार को अपने दोनों बेटों की शादी के लिए उत्तराखण्ड राज्य को चुनने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक पर्यटन प्रदेश है। यहां पर्यटन को बढाने की भरपूर सभावनाएं है। उन्होंने इस आयोजन से निश्चित रूप से देश विदेश के पर्यटक देव भूमि उत्तराखंड की ओर अधिक आकर्षित होंगे।

मोदी सरकार ने इन लोगो को दिया ये बड़ा तोहफा….

चमोली जिले में प्रसिद्ध स्कीइंग डेस्टीनेशन औली में दो सौ करोड़ की शाही शादी की अनुमति देने पर नैनीताल हाईकोर्ट ने नाराजगी प्रकट की है। साथ ही इस शादी पर पहरा बैठा दिया है। हाईकोर्ट ने औली बुग्याल क्षेत्र में हवाई उड़ानों पर फिलहाल रोक दी है। इतना ही नहीं, पर्यावरणीय नुकसान की आशंका को देखते हुए इसकी एवज में दो करोड़ जमा करने के आदेश दिए हैं।

इस तारीख से पहले नहीं खुलेंगे एक भी स्कूल…

अब पेड़-पौधों का मांस खाएंगे लोग, जानवर के मीट जैसा होगा स्वाद

कुत्ता समझकर पाल रही थी ये महिला,असल में निकला ये जानवर….