Breaking News

एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर इसरो बनाएगा विश्व रिकॉर्ड

ISRO-will-create-a-world-record-will-leave-on-February-15-with-a-104-Satelliteनई दिल्ली,  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन  15 फरवरी को श्रीहरिकोटा से अपने प्रक्षेपण यान पीएसएलवी के जरिये एकल मिशन में 104 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। पीएसएलवी-सी 37 आगामी बुधवार को भारत के 714 किलोग्राम वजन वाले पृथ्वी अवलोकन उपग्रह और 664 किलोग्राम वजन के 103 अन्य सहायक उपग्रहों के साथ प्रथम लांच पैड से सुबह नौ बजकर 28 मिनट पर रवाना होगा। पीएसएलवी ने अभी तक 37 सफल मिशन को अंजाम दिया है और यह उसकी 39वीं उड़ान होगी।

80 किलोमीटर दूर एसएचएआर रेंज में 13 फरवरी को प्रक्षेपण के लिए उलटी गिनती शुरू होने की संभावना है जहां चार रॉकेट में प्रणोदक भरने का काम होगा। यह काम मिशन तैयारी की समीक्षा समिति और लॉन्च प्राधिकार मंडल बोर्ड की बैठक के बाद शुरू होगा। वहीं रॉकेट को एकत्र और उपग्रहों को प्रक्षेपण वाहन के साथ एकीकृत किया जाता है। 44.4 मी लंबी पीएसएलवी-सी 37 की भार ढोने की क्षमता 320 टन की है और ठोस स्ट्रैप-आॅन मोटर के उपयोग के साथ एक्सएल प्रारूप में इसकी 16वीं उड़ान होगी।

 

सह यात्री उपग्रहों में 101 नैनो उपग्रह शामिल हैं जिनमें इजराइल, कजाखिस्तान, नीदरलैंड, स्विटजरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात के साथ-साथ भारत के दो नैनो उपग्रह शामिल हैं। इन सभी उपग्रहों का कुल भार 1378 किलोग्राम होगा। पीएसएलवी-सी37 इसरो के दो नैनो उपग्रहों आईएनएस-1ए और आईएनएस-1बी भी ले जाएगा। इन दोनों उपग्रहों को विभिन्न प्रयोगों के संचालन के लिए इसरों के अंतरिक्ष उपयोग केंद्र  और प्रयोगशाला इलेक्ट्रो प्रकाशिकी प्रणाली  के चार अलग-अलग पेलोड का भार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *