Breaking News

एशियाई इंडोर खेलों में पहलवान बजरंग ने जीता स्वर्ण

 

एशगाबाद, भारतीय पहलवान बजरंग ने पांचवें एशियाई इंडोर और मार्शल आर्ट खेलों के नौंवे दिन स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही भारत की झोली में चार पदक आए। पहलवान बजरंग ने फ्रीस्टाइल में, पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में जापान के दाइची तक्तानी को मात दी।

दो महिला पहलवानों शीतल तोमर और नवजोत कौर ने कांस्य पदक जीते। फ्रीस्टाइल में शीतल ने 48 किलोग्राम वर्ग और नवजोत ने 69 किलोग्राम वर्ग में कांस्य जीता। भारत को तीसरा कांस्य कृष्णन शशिकिरण ने शतरंज में दिलाया। भारत अब छह स्वर्ण, सात रजत और 11 कांस्य पदकों के साथ 12वें पायदान पर है।