Breaking News

कांग्रेसजनों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये

भोपाल,  मध्यप्रदेश की राजधानी में कांग्रेस मुख्यालय में आज महात्मा ज्योतिबा फुले की 133 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार ज्योतिबा फुले के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि पत्नी सावित्री फुले के साथ मिलकर देश में लड़कियों की शिक्षा के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले ने स्कूल खोला। सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन कर समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए कार्य किये। बाल विवाह का विरोध करते हुए विधवा विवाह पर जोर दिया और ब्राम्हण-पुरोहित के बिना विवाह संस्कार शुरू कराने में उनका योगदान रहा, जिसे मुंबई हाई कोर्ट से भी मान्यता मिली।

उन्होंने कहा कि ज्योतिबा फुले ने देश में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा दिया, जिससे समाज में लड़कियों को गौरव और सम्मान मिला।