कानपुर में दो गुटों में गोलीबारी,एक घायल

कानपुर, उत्तर प्रदेश में कानपुर के रावतपुर इलाके में दो गुटों के बीच हिंसक वारदात में एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है तथा गोली चलने की सूचना है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुँचा। जांच में पता हुआ कि सोनू राठौर नामक युवक पर अभिषेक विश्वकर्मा ने गोली से हमला किया है।
पुलिस ने घायल व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिये हैलट अस्पताल भेजा गया तथा घटना में मुख्य अभियुक्त अभिषेक विश्वकर्मा के घर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिक उपचार के उपरांत चिकित्सक ने घायल को फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





