Breaking News

कुआं में गिरा वाहन, निरीक्षक व आरक्षक की मौत

सिवनी, मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक कुआं में चार पहिया वाहन गिरने से एक पुलिस निरीक्षक व आरक्षक की मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि कल रात को छपारा थाना निरीक्षक नीलेश परतेती चार पहिया वाहन में अधिनस्थ एक आरक्षक चंद्रप्रकाश चौधरी के साथ ग्राम कान्हीवाडा से अपने थाना क्षेत्र छपारा की ओर आ रहे थे। इस बीच रात में वाहन ग्राम कलारबांकी के पास ग्राम पौडी में सड़क किनारे के एक कुआं में जा गिरा। वाहन में सवार छपारा नगर निरीक्षक नीलेश परतेती व आरक्षक चंद्रप्रकाश चैधरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह मृतकों के शवों को कुआं से बाहर निकाला जाकर पोस्टमार्डम कराया गया है।