Breaking News

केन्द्रीय मंत्री नाइक ने शाह को बताया आज का चाणक्य

पणजी,  केन्द्रीय आयुष मंत्री श्रीपद यशो नाइक ने सोमवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए उन्हें ‘‘आज का चाणक्य’’ बताया।उत्तरी गोवा से भाजपा सांसद नाइक ने शाह को ट्विटर पर शुभकामना दी।

शाह आज 54 साल के हो गए। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधान सेवक के विजय रथ का सफल नेतृत्व करने वाले आज के चाणक्य अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामना।’’ नाइक ने कहा कि विचारधारा के प्रति शाह की प्रतिबद्धता और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके व्यक्तिगत संबंध उन्हें सबसे अलग बनाते हैं।