Breaking News

कॉमेडी शो त्रिदेवियां लांच

trideviyaनई दिल्ली, कॉमेडी और एक्शन से भरपूर टीवी शो त्रिदेवियां  लांच हुआ। शो के निर्माताओं का उद्देश्य इसके जरिए भारतीय दर्शकों को यह बताना है कि भारतीय महिलाएं घर संभालने के अलावा भी बहुत कुछ कर सकती हैं। त्रिदेवियां की कहानी एक ससुर और दो बहुओं व एक बेटी (तीन महिलाओं) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पारिवारिक व सामान्य घरेलू काम करने के अलावा गुप्त जासूस भी हैं, वे देश की रक्षा के लिए अपने दम पर गुंडों तक से भिड़ जाती हैं। सोनी सब टीवी पर प्रसारित होने वाले इस शो में रितुराज सिंह, अंशुल त्रिवेदी, ऐश्वर्य सखूजा, समायरा राव, शालिनी साहूता, विनी त्रिपाठी, चारु रोहतगी और ध्रुवी हल्दांकर हैं। रितुराज ने बताया, हमारी कहानी सिर्फ जासूसी एजेंट के बारे में नहीं है। हम यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि हमारे देश में ऐसे भी परिवार हैं, जहां महिलाएं घर संभालने के अलावा और भी बहुत कुछ कर सकती हैं, पेशेवर बन सकती हैं। मां या बेटी होने के अलावा भी कुछ बना जा सकता है, लेकिन लोग इसे जाने क्यों नहीं समझ पा रहे। फुल हाउस इंटरटेनमेंट की निर्माता सोनाली जाफर शो की कहानी को प्रगतिशील मानती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *