Breaking News

खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह का गाना हसीना रिलीज

मुंबई, भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और अभिनेत्री यामिनी सिंह का गाना ‘हसीना’ आज सारेगामा हम भोजपुरी से रिलीज हो गया है।

सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनस हेड बद्रीनाथ झा ने बताया कि हसीना मस्ती-धमाल वाला गाना है। यह लोगों को यकीनन पसंद आयेगा। उन्होंने कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री से वादे के अनुसार, हर बार हमारी कोशिश यह रहती है कि हम दर्शकों को स्वस्थ मनोरंजन दें। अच्छे गाने दें, जिसका कारवां लोगों को मनोरंजन की दुनिया के विविधताओं का सैर कराए। हमारी कोशिश भोजपुरी को उसके समृद्धि की ओर बढ़ाने का है। इसके लिए हम अपने लेबल से हर प्रतिभाशाली कलाकारों को मौका दे रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

यामिनी सिंह ने कहा कि हसना गाना मेरे दिल के करीब है। सारेगामा हम भोजपुरी और खेसारीलाल यादव के साथ काम करना मेरे लिए खास रहा है। इस गाने के मेकिंग के दौरान खूब मस्ती हुई। खेसारीलाल अद्भुत कलाकार हैं। उनके साथ काम करना हर किसी का सपना होता है। मैं सभी ऑडियन्स से अपील करूंगी कि आप इसे खूब प्यार और आशीर्वाद दें।

गौरतलब है कि गाना ‘हसीना’ को खेसारीलाल यादव ने अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है। लिरिक्स छोटू यादव का है। म्यूजिक विकि वोक्स ने दिया है। कम्पोजिशन शुभम तिवारी का है। डायरेक्टर – कोरियोग्राफर गीता तमता हैं।