Breaking News

चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की हत्या

जैसलमेर, राजस्थान में जैसलमेर जिले के फलसूण्ड थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

थानाधिकारी भंवरलाल विश्नोई ने आज बताया कि ग्राम पंचायत राममथाई के मशूहरिया गांव में निवासी वहीद खान अपनी पत्नी रस्मत के चरित्र पर संदेह करता था जिसके कारण दोनो के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था। गत 3-4 महीनों से रस्मत अपने पीहर में रह रही थी।
उन्होंने बताया कि बीती रात वहीद रात को अपने सुसराल गया और अपनी पत्नि से सुलह कर ली। रात में दोनों पीहर के घर के पास में बने गेस्ट रूम में गए। बाद में देर रात जब पत्नी सो गई तब उसी गेस्ट रूम के आंगन में सोई हुई पत्नी का गला घोंट कर मार कर रात को ही वापिस निकल गया।

उन्होंने बताया कि पीहर पक्ष को सुबह पांच बजे जागने पर घटना का पता चला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद पीहर पक्ष को सुपर्द की। उन्होंने बताया कि वहीद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरु कर दी है।