चित्रकूट में महान संत कल्याण दास का निधन, सीएम योगी दुखी

चित्रकूट, उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट में बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याण दास का गुरूवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह करीब 65 वर्ष के थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये इसे आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होने ट्वीट किया “ बड़ा अखाड़ा, चित्रकूट के महंत श्री कल्याण दास जी महाराज का ब्रह्मलीन होना अत्यंत दुःखद है। उनका गोलोक गमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्री राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

महंत कल्याण दास कामदगिरि परिक्रमा में पडने वाले तृतीय मुखारविंद एवं लक्ष्मण पहाड़ी के महंत थे। संतोषी अखाड़ा के श्री महंत राम दास ने बताया कि कल्याण दास जी एक महान संत थे। उनका अंतिम संस्कार अग्नि संस्कार किया जाएगा। उनकी अचानक हुई मृत्यु से चित्रकूट का संत समाज एवं श्रद्धालु दुखी हैं।