Breaking News

चीन के साथ गतिरोध और जम्मू कश्मीर की स्थिति पर विपक्ष को जानकारी देगी सरकार

 

नई दिल्ली,  गृह मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं को चीन के साथ जारी गतिरोध और कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बारे में बैठक के लिये प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है जहां दोनों वरिष्ठ मंत्री चीन-भारत सीमा पर वर्तमान स्थिति और जम्मू कश्मीर के बारे में जानकारी देंगे।

 यूपी मे 25 आईएएस के  तबादले,मथुरा फैजाबाद नगर निगम में आईएएस की तैनाती

 विपक्षी नेताओं को सरकार के कदम से भी अवगत कराया जायेगा। सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले सरकार एक तरह से अपने सबसे बड़े पड़ोसी देश और कश्मीर मुद्दे से निपटने के बारे में आमसहमति बनाना चाहती है। ताजा गतिरोध के संबंध में भारत ने चिंता व्यक्त की है कि भारत-तिब्बत से सटे सिक्किम क्षेत्र में डोकलाम में चीन यथास्थिति को बदलने का प्रयास कर रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक जल्द जारी करेगा, यह नया नोट… 

 डोकलाम में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को सड़क निर्माण करने से रोका था। इस क्षेत्र का भारतीय नाम डोकलॉ है और इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा कर रहा है। वहीं, जम्मू कश्मीर में सोमवार को अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले में सात श्रद्धालु मारे गए हैं।

क्रिकेटर उमेश यादव की यह फोटो, सोशल मीडिया पर क्यों मचा रही तहलका?

यूपी में हुए बम्पर सीएमओ के तबादले,देखें पूरी लिस्ट