Breaking News

छठे चरण में अपराह्न एक बजे तक 39.13 प्रतिशत मतदान

नयी दिल्ली, लोकसभा चुनाव के छठे चरण में आठ राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की 58 सीटों पर शनिवार को पहले छह घंटों (अपराह्न एक बजे) तक मतदान औसतन 39.13 प्रतिशत रहा। सभी सीटों के लिये मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा।

अपराह्न एक बजे तक सर्वाधिक 54.80 प्रतिशत मतदान पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया जबकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सबसे कम 34.27 प्रतिशत मत पड़े।

आयोग के सूत्रों के अनुसार सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गयीं, मतदान शांतिपूर्वक से चल रहा है। गर्मी से बचाने के लिये मतदाताओं की खातिर पेयजल और छाया के लिये सुविधायें उपलब्ध करायी गयी हैं।

छठे चरण में विभिन्न राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों में मतदान प्रतिशत अपराह्न एक बजे तक इस प्रकार रहा…..

राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश….मतदान प्रतिशत

बिहार ………………………..36.48

हरियाणा………………………36.48

जम्मू-कश्मीर…………………35.22

झारखंड ……………………..42.54

दिल्ली…………………………34.37

ओडिशा……………………….35.69

उत्तर प्रदेश……………………37.23

पश्चिम बंगाल……………….54.80

चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली की सातों सीटों पर मतदान जारी है। पहले छह घंटों में राजधानी में 34.37 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी की उत्तर-पूर्व दिल्ली संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 37.31 प्रतिशत मतदान हुआ, नयी दिल्ली संसदीय सीट में सबसे कम 31.66 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया है। चांदनी चौक में 32.18 प्रतिशत, पूर्वी दिल्ली में 34.24, उत्तर-पश्चिम दिल्ली में 35.72 प्रतिशत, दक्षिण दिल्ली में 33.49 प्रतिशत

और पश्चिम दिल्ली में 34.12 प्रतिशत मतदान हुआ है।

ओडिशा विधानसभा के तीसरे चरण के मतदान में 42 सीटों पर अपराह्न एक बजे तक 35.69 प्रतिशत मतदान हुआ। राज्य विधानसभा चुनाव के लिये आज 10 जिलों में मतदान जारी है। पहले छह घंटों में देवगढ़ जिले में सबसे अधिक 41.00 प्रतिशत और कटक जिले में सबसे कम 33.33 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा अंगुल में 36.36, ढेंकनाल में 35.69, क्योंझर में 35.59, खुर्दा में 33.55, मयूरभंज में 35.91, नयागढ़ में 37.69, पुरी में 37.96 और संभलपुर में 38.28 प्रतिशत मतदान हुआ।