Breaking News

जनता आर्थिक अापातकाल से जूझने पर मजबूर हो गयी है-शिवपाल सिंह यादव

shivलखनऊ, समाजवादी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आरोप लगाया है कि नोटबंदी के बाद देश की जनता आर्थिक अापातकाल से जूझने पर मजबूर हो गयी है।
शिवपाल सिंह ने आज यहां प्रख्यात समाजवादी नेता लोकबन्धु राजनारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकबन्धु लोहिया के संघर्ष की परम्परा के अग्रदूत थे जिसे नेताजी ; मुलायम सिंह यादव  ने आगे बढाया है। उन्होने कहा कि जिस तरह लोकबन्धु व नेताजी ने कांग्रेस द्वारा थोपी गयी आपातकाल से लड़ा था, उसी तरह से भारतीय जनता पार्टी द्वारा थोपी गई आर्थिक आपातकाल से देश की जनता जूझ रही है। समाजवादी पार्टी इससे लड़ रही है। लोकबन्धु साम्प्रदायिकता के घोर विरोधी थे। लोकबन्धु ने इंदिरा गांधी को चुनाव और न्यायालय में हराया था।
उन्होंने कहा कि लोकबन्धु साम्प्रदायिकता के घोर विरोधी थे। भारतीय समाजवादी आंदोलन की गौरवगाथा है। नई पीढ़ी के समाजवादी नेताओं विशेषकर लोहियाए मधुलिमएए लोकबन्धु के जीवन दर्शन को पढ़ना चाहिए।
प्रदेश अध्यक्ष  ने प्रदेश की जनता को वर्ष की शुभकामना देते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि नेताजी ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव के निष्कासन को रद्द कर दिया है। अब सब मिलकर साम्प्रदायिकता से लड़ेेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता व राज्यसभा सदस्य बेनी प्रसाद वर्माए बाबू भगवती सिंहए डा0 अशोक बाजपेयीए अम्बिका चौधरीए राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंहए समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंहए लोकबन्धु राजनारायण ट्रस्ट के सचिव नारद रायए प्रदेश सचिव व प्रवक्ता दीपक मिश्र मौजूद थे ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *