ट्रक और कार की टक्कर के बाद खूनी संघर्ष,चार गिरफ्तार

मथुरा, मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र में सड़क पर मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना 3 और 4 फरवरी की दरमियानी रात की है। गुडगाँव से इंदौर जा रहे एक ट्रक की टक्कर पीछे से आ रही एक बलेनो कार से हो गई। टक्कर मामूली थी, लेकिन इस बात को लेकर ट्रक चालक, क्लीनर और कार में सवार चार-पांच युवकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई।

बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और कार सवार युवकों ने ट्रक चालक और क्लीनर के साथ गंभीर मारपीट की। इस झड़प में एक युवक को गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद थाना हाईवे पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मारपीट की घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

Related Articles

Back to top button