Breaking News

डिजिटल इंडिया की बात करने वाली, भाजपा के राज में आक्सीजन की कमी ?-अखिलेश यादव

लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि डिजिटल इंडिया की बात करने वाली भाजपा के राज में आक्सीजन की कमी से मासूम बच्चों की मौत शर्मनाक है। 71वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी मुख्यालय मे झंडारोहण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।

नेताजी का अपमान न होता, तो आज प्रदेश और देश की राजनीति दूसरी होती-शिवपाल यादव

समाजवादी किसी भी परिस्थिति में, अन्याय बर्दाश्त ना करें-मुलायम सिंह यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि जो सरकार जनता को तकलीफ देती है जनता उसे माफ नहीं करती है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन हैं और मामले को उलझा रही है। कितने बच्चों की जान गई यह नहीं बताया जा रहा है। कितनी जांचे बदल गईं। समाजवादी पार्टी ने जिन बच्चों की जान गई उनके परिवारीजनों की पीड़ा को महसूस कर उन्हें मदद दी है।

बच्चों की मौतों पर मानवाधिकार आयोग गंभीर, योगी सरकार से मांगी रिपोर्ट

हमें धर्मनिरपेक्ष भारत का निर्माण करना है- अखिलेश यादव 

अखिलेश यादव ने कहा कि आज के दिन हमें सोचना होगा कि देश कितना आगे बढ़ा है। नोटबंदी से कालाधन कितना आया, यह बताया नहीं गया। किसान-गरीब सब परेशान हैं। आम जनता त्रस्त है। नौजवानों के सामने रोजगार की समस्या है। 

65 मौतों के बाद, सीएम योगी के भव्य आयोजन के आदेश पर हुयी, तीखी प्रतिक्रिया..

गोरखपुर में अखिलेश यादव बोले-प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक तो केवल डा०कफील खान पर क्यों कार्रवाई?

 उन्होने कहा कि आजादी के बाद सबसे ज्यादा काम उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने किया है। हमने मेडिकल कालेजों में एमबीबीएस की सीटें दुगनी की गई। 40 जिलों में गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने की व्यवस्था की गई। 108 और 102 नं0 स्वास्थ्य सेवा में शामिल समाजवादी शब्द से भाजपा को चिढ़ है पर संविधान में भी समाजवादी शब्द है उसे कैसे हटायेंगे ?

गोरखपुर मे मृतकों के परिजनों से मिले अखिलेश यादव, पार्टी की तरफ से दिया 2-2 लाख 

एक लाख से ज्यादा डिलीवरी कराने वाली, पद्मश्री डॉ० भक्ति यादव नही रहीं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि‘नमामि गंगे‘ से गंगा साफ नहीं हो पाई। समाजवादी सरकार ने गोमती नदी की सफाई कर इसे सुन्दर बनाया। 55 लाख गरीब महिलाओं के लिए समाजवादी पेंशन शुरू की उसे बंदकर दिया गया। बाढ़ से लोग संकट में है। उन्होने कहा कि प्रदेश की प्रगति के लिए हमने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। इसके किनारे मंडियां स्थापित करने की योजना बनाई ताकि किसानों की आय बढ़ सके। मेट्रो चलाई। भाजपा के स्वच्छता अभियान में गांधी जी को छोड़कर उनका चश्मा ही रह गया हैं। पर्यावरण की सुरक्षा में 5 करोड़ वृक्ष समाजवादी सरकार ने लगाए। लोहिया पार्क और जनेश्वर मिश्र पार्क बने है जहां हजारों लोग स्वच्छ हवा में सांस लेते है।

 सीएम योगी गलती स्वीकारने के बजाये, विपक्ष व मीडिया पर दोष मढ़ रहे- अखिलेश यादव

 चाईना मैन कुलदीप यादव ने, तीसरे टेस्ट मैच मे किया कमाल

 उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि देश को आजादी गांधी जी के नेतृत्व में हुए आंदोलन और तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से मिली है। आजादी की इस लड़ाई में सभी धर्मों और जाति के लोग शामिल थे। जब इनका सम्मान होगा तभी देश आगे बढ़ेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि यह दिन आत्म निरीक्षण का भी है जब हमें जांचना होगा कि हमने आजादी के लिए बलिदान देने वालों के सपनों को कहां तक पूरा किया है। उन्होंने कहा कि आज हमें यह संकल्प लेना है कि देश-प्रदेश और समाज में समता और सामाजिक सद्भाव मजबूत हो। समाजवादी रास्ते से ही देश में खुशहाली आएगी।

जो हमारे दरवाजे पर बैठे रहते थे, सत्ता जाने पर हमे पहचानते नही- शिवपाल यादव

        इस अवसर पर सपेरा समाज के लोग सैकड़ो की संख्या में आए हुए थे। इनके नृत्य-गीत की प्रस्तुति के साथ टी.वी. कलाकार श्री इमरान एवं फराह नाज, अच्छे लाल सोनी, बबलू भारती ने गीत प्रस्तुत किए। लखनऊ विश्वविद्यालय के विपिन कुमार ने संस्कृत में स्वतंत्रता दिवस का स्मरण किया। 

  सामाजिक न्याय की लड़ाई को लेकर, शिवपाल यादव का बड़ा एेलान

अखिलेश यादव ने बच्चों की दर्दनाक मौत पर, योगी सरकार की खोली पोल, मुआवजे की मांग की