डीजीपी यूपी के आदेश की हुयी जांच, अधिकारियों ने फोन उठाने में दिखायी लापरवाही

up-policeलखनऊ,  उत्तर प्रदेश में पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद द्वारा जिले स्तर तक के विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों को दिये गये निर्देश पर लापरवाही हावी है। एक हफ्ते पहले पुलिस विभाग को सीयूजी नम्बर उठाने के निर्देश दिये गए थे लेकिन बेपरवाह अधिकारी ड्यूटी टाइम पर भी फोन नहीं उठाते मिल रहे है।

राजधानी लखनऊ के पुलिस मुख्यालय में बैठे आला अधिकारियों से लेकर दूरदराज बैठे पुलिस अधीक्षकों तक के सीयूजी नम्बरों को मिलाकर की गयी पड़ताल में यह लापरवाही उजागर हुई है। इसमें रविवार को छुट्टी होना एक कारण हो सकता है लेकिन मौजूदा स्थिति आला अधिकारियों के निर्देशों का पालन न होने की ओर इशारा करती है। बता दें कि रविवार को बिजनौर जनपद में बिगड़े माहौल पर एक जिम्मेदार अधिकारी को फोन लगाया गया तो उनका फोन नही उठा। इसी प्रकार कुशीनगर जनपद में एक घटना की जानकारी लेने के लिये आला अधिकारी को फोन लगाया गया तो उनका भी फोन नही उठा। वहीं बरेली जिले में चुस्त कानून व्यवस्था के प्रश्न पर भी अधिकारियों ने फोन उठाने में लापरवाही दिखायी। वहीं मैनपुरी, इलाहाबाद, आगरा, ललितपुर जैसे जनपदों के पुलिस अधीक्षकों ने तत्काल फोन उठाए।

Related Articles

Back to top button