दिल्ली में आज भी बारिश के आसार

नयी दिल्ली , राष्ट्रीय राजधानी में आज बारिश होने की संभावना है जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है।  मौसम विभाग के मुताबिक , राष्ट्रीय राजधानी में गुरूवार को मानसून पहुंचा और मौसमविद ने कुछ इलाकों में बारिश होने और गरज के साथ छीटें पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है ।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया , ‘‘ अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक करीब 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने का अनुमान है। आर्द्रता का स्तर 79 प्रतिशत के करीब रहेगा।  अधिकारी ने बताया , ‘‘ राष्ट्रीय राजधानी में आज एक या दो बार बारिश होने का अनुमान है। कल का न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश : 27.9 और 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Related Articles

Back to top button