Breaking News

देखिये, संसद मे सांसदों की उपस्थिति, कौन नम्बर वन और कौन फिसड्डी

नई दिल्ली, संसद में उपस्थिति के मामले में केवल पांच सांसदों का रिकार्ड सौ फीसद रहा है। आंकड़े एकत्र करने वाली संस्था, पीआरएस के अनुसार पिछले तीन साल के दौरान, 133 यानी 25% सांसदों की उपस्थिति 90% रही। राज्यसभा और लोकसभा दोनों में सांसदों की उपस्थिति का नेशनल एवरेज 80% रहा।  डाटा के मुताबिक, 22% सांसद ऐसे थे, जिन्होंने लोकसभा में आधी या उससे भी कम सिटिंग में हिस्सा लिया।

मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति तोड़ी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिवपाल यादव के ‘समाजवादी सेक्युलर मोर्चा’ मे, अमर सिंह भी होंगे शामिल ?

 बांदा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भैरो प्रसाद मिश्र हाजिरी के मामले में अनुकरणीय रहे। उन्होंने 1468 बहस व चर्चाओं में भाग लिया। यह सर्वाधिक है। उनके अलावा शत प्रतिशत हाजिरी वाले सांसदों में जगतसिंहपुर के कुलमनी सामल, उत्तरी मुंबई के गोपाल शेट्टी, अहमदाबाद प. की कीर्ति सोलंकी व सोनीपत के रमेश कौशिक शामिल रहे।  सबसे कम आठ फीसद हाजिरी मप्र के भाजपा सांसद ज्ञान सिंह की रही।

महामुक़ाबले में, टीम इंडिया के हाथों पाकिस्तान की हार, के सबसे बड़े कारण

मुलायम सिंह ने अखिलेश यादव से रिश्तों को लेकर, खोला राज…

  कांग्रेस के बुजुर्ग सांसद ज्यादा समय सदन में हाजिर रहे। वीरप्पा मोइली की हाजिरी 91 व मल्लिकार्जुन खड़गे की 92 फीसद रही जबकि उनके युवा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की 80 व राजीव सातव की 81 फीसद रही।

अखिलेश यादव के इस सवाल ने क्यों मचा दी, योगी सरकार मे हलचल ?

 राष्ट्रपति चुनाव को लेकर, शरद यादव ने किया, विपक्ष की रणनीति का खुलासा

 पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर केवल छह फीसद मौकों पर संसद में आए तो जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती की उपस्थिति 35 फीसदी रही। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हाजिरी 72 फीसद रही।

सीताराम येचुरी को मिल सकता है, राज्यसभा का तीसरा कार्यकाल

संसद में  100%  उपस्थिति वाले सांसद
1) भैरों प्रसाद मिश्रा- BJP
2) रमेश चंदर कौशिक- BJP
3) गोपाल शेट्टी- BJP
4) कीर्ति सोलंकी- BJP
5) कुलमणि सामल- BJD

सेना मे भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, हवाला के जरिये दी जा रही थी रिश्वत

इसी महीने मे लीजिये, लखनऊ मे मेट्रो रेल मे सफर का आनंद

संसद में मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति
योगी आदित्यनाथ (उत्तर प्रदेश)- 72%
– अमरिंदर सिंह (पंजाब)- दिसंबर तक 6%
– महबूबा मुफ्ती (जम्मू-कश्मीर)- 35%

जानिये, यूपी के जेलों की दुर्व्यवस्थाओं के आंकड़े

दो दलों ने की ईवीएम हैक करने की कोशिश, जानिये क्या रहा रिजल्ट ?

 एक्टर-एक्ट्रेसेस की संसद में उपस्थिति

– किरण खेर (चंडीगढ़): 86%
– मनोज तिवारी (नॉर्थ ईस्ट दिल्ली): 77%
– शत्रुघ्न सिन्हा (पटना साहिब): 70%
– मुनमुन सेन (बांकुरा-प. बंगाल): 70%
– परेश रावल (अहमदाबाद ईस्ट): 68%
भगवंत मान (संगरूर-पंजाब): 52%
– विनोद खन्ना (गुरुदासपुर): 50% – इनका इसी साल 27 अप्रैल को निधन हो गया।
– हेमा मालिनी (मथुरा): 35%
– दीपक अधिकारी (प. बंगाल): 9%

दलित संगठन मुख्यमंत्री योगी को अशुद्धियां साफ करने के लिये देगा, 16 फीट लंबा साबुन

आठ माह पूर्व, जेएनयू के लापता छात्र नजीब के मामले में, सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी