Breaking News

देश के इन राज्यों में कोरोना से हुई 72 फीसदी मौतें

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात में हुई हैं और राष्ट्रीय राजधानी एवं इन दोनों राज्यों में इस वायरस से अब तक 11,369 लोगों की मौत हो गई है जो देशभर में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या का 72.48 फीसदी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18,552 नये मामले दर्ज किये गये हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,08,953 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से कुल 15,685 लोगों की मौत हुई है तथा 2,95,881 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,97,387 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………………सक्रिय मामले…..ठीक हुए…. मौत…..संक्रमित
अंडमान और निकोबार………….29………….43………..0…………72
आंध्र प्रदेश …………………..6145……..5196………148……..11489
अरुणाचल प्रदेश ………………129 …………42………..1…………172
असम …………………………2339…….4259 ………..9………6607
बिहार …………………………1896…….6762……….58………8716
चंडीगढ़……………….. ………..84 ………..335………..6……….425
छत्तीसगढ़…………….. ……….618……..1914 ……….13……..2545
दादर नगर हवेली
और दमन- दीव……… …………122………….41 ……….0…………163
दिल्ली……………………. ..27657……..47091…..2492 …..77240
गोवा………………………. …..667…………370……..2………..1039
गुजरात………………….. …..6294……..22030….1771……30095
हरियाणा………………………4657……….8016…….211 ……12884
हिमाचल प्रदेश…………………353…………502………9……….864
जम्मू-कश्मीर…………………2591……….4080 ……..91……..6762
झारखंड…………………………635………1643………12……..2290
कर्नाटक……………………….3909………6916…….180 …….11005
केरल………………………….1846……….2008………22…….3876
लद्दाख…………………………..587…………358 ……….1………946
मध्य प्रदेश …………………..2448………..9804……546…..12798
महाराष्ट्र……………………..65844………79815….7106… 152765
मणिपुर…………………………682…………..393……….0……..1075
मेघालय……………… ………..4 …………….42………1………..47
मिजोरम………………. ……..115 ………………30…………0……..145
नागालैंड……………… ……….209…………….162 ……….0……..371
ओडिशा……………….. …..1741…………..4422 ……….17…..6180
पुड्डुचेरी…………………………306……………187 ………….9……502
पंजाब……………….. ……..1634………….3201………..122… 4957
राजस्थान……………………3218………..13062 ……….380 …16660
सिक्किम………………………..47……………39………….0……….86
तमिलनाडु…………………32308 ……….41357……..957 ….74622
तेलंगाना……………………..7346…………4766……….237…..12349
त्रिपुरा………………………….269 …………..1055………….1…….1325
उत्तराखंड……………………..866 …………1822 ……….37…….2725
उत्तर प्रदेश………………….6730………..13583 ……..630 ……20943
पश्चिम बंगाल………………5039…………10535……..616……16190
राज्यों को
पुन:सौंपे मामले…………….8023…………….0……………0……..8023
कुल …………………….197387………295881……15685….508953