Breaking News

देश में अब तक 3.70 करोड़ लोग हुए कोरोनामुक्त

नयी दिल्ली, देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान 2,67,753 लोग संक्रमणमुक्त हुए, जिससे कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3.70 करोड़ के पार पहुंच गई।

देश में सोमवार को 62,29,956 लोगों को वैक्सीन लगायी गयी। देश में अब तक एक अरब 62 करोड़, 92 लाख नौ हजार 308 लोगों को वैक्सीन लगायी जा चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना 2,55,874 नए मामले दर्ज किये गये, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 97 लाख 99 हजार 202 हो गयी। वहीं 12403 मामले बढ़ने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2236842 हो गयी। पिछले 24 घंटों में 614 और मरीजों की मौत होने के साथ इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 490462 हो गयी है। इसी अवधि में दो लाख 67 हजार 753 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 37071898 हो गयी हैं। देश में रिकवरी दर 93.07 प्रतिशत पर आ गयी है। वहीं मृत्यु दर अभी 1.24 फीसदी है। वहीं सक्रिय मामलों की दर 5.69 प्रतिशत है।

कर्नाटक में इस समय 362517 सक्रिय मामले हैं। यहां सोमवार को 4691 नए मामले दर्ज किए गए। पिछले 24 घंटों में 41707और मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3162977 हो गयी है। वहीं 32 और मरीजों की मौत हुई है तथा राज्य में अब तक 38614 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र में 6309 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 303424 हो गई। इस दौरान 21491 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 7089936 हो गयी है। वहीं 36 और मरीजों की मौत हो गयी तथा इस बीमारी से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 142151 हो गया है।