Breaking News

धोनी का खेलना टीम के लिए प्रेरणादायक-मनप्रीत सिंह

manpreet-singhनई दिल्ली, भारतीय दिग्गज मिडफिल्डर और हाकी इंडिया लीग (एचआईएल) में महेंद्र सिंह धोनी के स्वामित्व वाली रांची रेज की तरफ से खेल रहे मनप्रीत सिंह ने कहा कि धोनी की टीम के लिए खेलना प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत प्रेरणादायक है कि हम भारत के सबसे सफल क्रिकेट कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के स्वामित्व वाली टीम के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की तरह दवाब की स्थितियों में शांत रहना हमारी टीम का सबसे महत्वपूर्ण आदर्श वाक्य है, जिसने हमारी टीम को आगे बढ़ने में हमेशा मदद की है।

रांची की टीम ने 2013 और 2015 में एचआईएल का खिताब जीता है। 2014 में तीसरे स्थान पर रही है और 2016 में चौथे स्थान पर रही थी। मनप्रीत ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में एकदिवसीय और टी-20 की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि उनकी सामने से टीम की नेतृत्व करने की क्षमता इंग्लैंड से रांची रेज के कप्तान एश्ले जैक्सन को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि एशले बहुत बारीकी से क्रिकेट देखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी क्रिकेट टीम को कैसे एकजुट करते हैं इस चीज को जैक्सन फॉलो भी करते हैं और टीम के खिलाड़ियों में जीत की भावना जगाने के लिए वह धोनी के योजनाओं को अपनाते भी हैं।

एचआईएल में रांची का पहला मैच 21 जनवरी को दबंग मुम्बई से महिन्द्रा हॉकी स्टेडियम मुम्बई में होगा। रांची टीम में जर्मनी के क्रिस्टोफर रूर, इंग्लैंड के बैरी मिडलटन, फर्गस कानानग, टायलर लोवेल,बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजित सिंह, आकाश चिकटे, मोहम्मद आमिर खान, ऑस्ट्रेलिया के टिमोथी डिएवीन, विक्रमजीत सिंह और सिमरनजीत सिंह शामिल हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *