Breaking News

नौरंगिया विधानसभा सीट पर भाजपा और बसपा ने नए चेहरे पर दांव लगाया

bsp-vs-BJP-1466757591-1473233071कुशीनगर,  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वर्ष 1967 से 2007 के विधानसभा चुनाव तक अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही खड्डा पूर्व में नौरंगिया-विधानसभा सीट से इस बार भाजपा और बसपा ने नए चेहरे पर दांव लगाया है। जबकि गठबंधन के बाद सपा ने विजन्द्र पाल उर्फ बबलू को मैदान मे उतारा है। इस सीट से चार बार कांग्रेस, दो बार भारतीय जनसंघ व तीन बार भाजपा उ्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। इसके अलावा दो बार सपा व एक बार निर्दलीय को विधायक बनने का अवसर मिल चुका है। बसपा का यहां खाता ही नहीं खुल सका।

वर्ष 1991, 1996 व 2007 में इस सीट पर जीत दर्ज कर चुकी भाजपा ने इस बार नए चेहरे जटाशंकर लिपाठी पर दांव लगाया है वहं बसपा ने भी पहली जीत के लिए नए उम्मीदवार विजय कुशवाहा पर भरोसा जताया है। सपा ने पिछली बार दूसरे स््थान पर रहे नथुनी कुशवाहा का नाम पहले घोषित किया था। परंतु कांग्रेस से गठबंधन के बाद सपा ने इस सीट पर विजेन्द्र पाल उर्फ बबलू को टिकट दे दिया। जबकि दोनंो दल से कई लोग दावेदारी जता रहे थे। उधर, भाजपा से टिकट कटने से नाराज विधायक विजय कुमार दूबे बागी हो चुके हं। हियुवा के जिलाप्रभारी अजय गोलवंद राव शिशु भी संगठन से बगावत कर मैदान मंे है। सपा से टिकट न मिलने पर नथुनी कुशवाहा के भी दूसरे दल के उम्मीदवार के रुप में चुनाव मैदान में उतरने की चर्चा है। बसपा को यहां पहली जीत का इंतजार है। खड्डा विधानसभा-नौरंगिया का चुनाव परिणाम… वर्ष विधायक पार्टी 2012 विजय दूबे कांग्रेस 2007 शंभू चौधरी भाजपा 2002 पूर्णमासी देहाती सपा 1996 दीपलाल भारती भाजपा 1993 पूर्णमासी देहाती सपा 1991 दीपलाल भारती भाजपा 1989 पूर्णमासी देहाती निर्दलीय 1985 बैजनाथ कांग्रेस 1980 महेश प्रसाद कांग्रेस 1977 भुलई भाई जनता पार्टी 1974 भुलई भाई जनसंघ 1969 बैजनाथ बीकेडी 1967 दशरथ कांग्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *