पति ने की पत्नी की फावड़े से गर्दन काट कर हत्या

शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में मंगलवार को शक्की व्यक्ति ने पत्नी पर फ़ाबड़े से गर्दन पर हमला कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने मंगलवार को बताया कि थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव भौती के रहने वाले छत्रपाल अपनी पत्नी सोमवती (50) पर शक करता था जिस पर घर में आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता था। आज दोपहर भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ जिससे गुस्से में आकर छत्रपाल ने फावड़े से पत्नी की गर्दन पर पर वार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंच चुकी है तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button