पुरानी कोल्ड ड्रिंक पीने से युवती की मौत,बच्चे बीमार

हमीरपुर, उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले मे एक्सपायरी डेट की कोल्ड ड्रिंक पीने से स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती कराते ही युवती की मौत हो गयी,मामला फतेहपुर जिले के थाना चांदपुर के धाना गांव का बताया गया है। युवती की पांच दिन बाद शादी होने वाली थी। उसे देर रात शनिवार को हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस के मुताबिक फतेहपुर जिले के धाना गांव निवासी खुशबू(18) पुत्री हरिश्चंद्र निषाद ने शनिवार को शाम गांव की दुकान से कोल्ड ड्रिंक मंगायी थी खुशबू की मां गुलाबरानी खुद कोल्डड्रिंक लाकर खुशबू व अन्य बच्चों को पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीते ही सभी का हालत विगडने लगी। सभी को चांदपुर में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमे बच्चों की हालत मे सुधार हो गया मगर खुशबू की हालत मे कोई सुधार नही हुआ। तभी डाक्टरो ने पास के अस्पताल हमीरपुर में उपचार कराने की सलाह दी खुशबू को लेकर देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खुशबू की शादी आठ मई को फतेहपुर जिले के तारन डेरा गांव से बारात आनी थी। घटना से कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हमीरपुर जनपद के खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त दिवतीय गौरीशंकर का कहना है कि अब शासन से खाद्य पदार्थों के सैम्पल भरने का आदेश आता है तभी सैम्पल भरे जाते है इसके पहले नही यदि कही बहुत आवश्यक हुआ तो प्रशासन की अनुमति लेकर सैम्पल भरे जाते है। सैम्पल भरने में भी शासन ने अधिकारियों कर्मचारियो के हाथ बांध दिये है जिससे जमकर खाद्य पदार्थों की मिलावटी विक्री होती है।





