Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का हुआ निधन…

नयी दिल्ली, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे दिवंगत अर्जुन सिंह की पत्नी का बुधवार तड़के दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

सिंह की विधवा सरोज कुमारी  की जांच करने वाले डॉक्टरों ने परिजनों को बताया कि कुमारी को सोते हुए दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

परिवार ने बताया कि कुमारी छह हफ्ते तक एम्स में भर्ती रही थी और उन्हें 25 अप्रैल को अस्पताल से छुट्टी मिली थी जिसके बाद वह घर लौटी थीं। उनका अंतिम संस्कार मध्य प्रदेश के चुरहट में उनके गृह नगर में किया जाएगा।

कुमारी बीते करीब दो साल से नोएडा में अपनी बेटी वीना सिंह के साथ रह रही थी। वीना सिंह ने बताया कि कुमारी के दो बेटे दिल्ली आ रहे हैं और उनके पार्थिक शरीर को उनके गृह नगर लेकर जाएंगे।