Breaking News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बने 3-3 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

modiनवसारी,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दक्षिण गुजरात के नवसारी में दो कार्यक्रमों में तीन विश्व रिकॉर्ड बने। केंद्रीय मंत्री थावर चंद गहलोत ने आज यह बात कही।

उन्होंने कहा कि एक रिकॉर्ड कल शाम बना जिसमें 30 सेकेंड के भीतर 989 लोगों ने दीप जलाया। दो अन्य उपलब्धियां आज मोदी की मौजूदगी में हासिल की गईं। तीनों कार्यक्रमों का आयोजन नवसारी में उसी स्थान पर किया गया। 1000 भिन्न रूप से सक्षम लोगों ने एक ही स्थान पर व्हील चेयर पर एक ही स्थान पर सबसे बड़ा व्हील चेयर लोगो बनाया जबकि 1700 बधिर लोगों को एक ही स्थान पर 3400 सुनने में सहायक यंत्र वितरित किये गये। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री गहलोत ने कहा, हमने यहां तीन विश्व रिकॉर्ड बना हैं। रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में बनाए गए। उन्होंने मोदी की मौजूदगी में लोगों को संबोधित करने के दौरान यह बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *