प्रधानमंत्री मोदी ने महिला नेतृत्व पर एक लेख सोशल मीडिया पर साझा किया


प्रधानमंत्री ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा लिखा गया एक लेख सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा किया। इस लेख में बताया गया है कि भारत किस प्रकार महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है तथा उनको नेतृत्वकर्ता और निर्णायक भूमिका में सशक्त बना रहा है।
पोस्ट में लिखा है , “ केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा जी ने लिखा है कि भारत किस प्रकार महिलाओं के विकास से महिलाओं के नेतृत्व में विकास की ओर बढ़ रहा है तथा उनको नेतृत्वकर्ता और निर्णायक के रूप में सशक्त बना रहा है।”