Breaking News

फिन एलन ने 16 छक्कों के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

डुनेडिन, न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने आज तीसरे टी-20 मुकाबले में पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते 62 गेंदों में 137 रन की शतकीय पारी में 16 छक्कों के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

एलन अब टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस पारी में 137 रन बनाते हुए ब्रेंडन मैकुलम के 123 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया। इसके साथ ही उन्होंने 16 छक्के जड़ते हुए एक पारी में सबसे अधिक छक्कों के विश्व रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई ने 16 छक्कों के साथ शीर्ष पर हैं और अब फिन एलेन भी उनकी बराबरी पर पहुंच गए हैं। हजरतुल्लाह जजई ने फरवरी 2019 में आयरलैंड के खिलाफ मैच में 62 गेंद में 162 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 16 छक्के लगाए थे। अब फिन एलेन ने इतनी ही गेंदों में 137 रन बनाए हैं। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और 16 छक्के लगाए।