फ्रेंच ओपन जीतकर राफेल नडाल ने रचा इतिहास, ओस्तापेंको ने भी लगाई लम्बी छलांग

मेड्रिड, अपने करियर का 10वां फ्रेंच ओपन खिताब जीतने के एक दिन बाद स्पेन के स्टार खिलाड़ी राफेल नडाल  विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। पेशेवर टेनिस संघ  की  जारी हुई पुरुष एकल रैंकिंग में ब्रिटेन के एंडी मरे  शीर्ष स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा, स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी स्टान वावरिंका  तीसरे स्थान पर और सर्बिया के स्टार खिलाड़ी नोवाक जोकोविक  चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर  पांचवें स्थान पर हैं। शीर्ष 10 खिलाड़ियों की सूची में कनाडा के मिलोस राओनिक  छठे, क्रोएशिया के मारिन सिलिक  सातवें, आस्ट्रिया के डोमिनिक थीम  आठवें, जापान के स्टार खिलाड़ी केई निशिकोरी (3,830 अंक) नौवें और जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव  10वें स्थान पर हैं।