बहराइच में तेंदुए के हमले में युवक घायल

बहराइच, उत्तर प्रदेश में बहराइच के कर्तिनिया घाट के मोतीपुर रेंज में शनिवार को खेत मे काम कर रहा युवक तेंदुए के हमले से घायल हो गया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कर्तिनिया घाट वन्यजीव प्रभाग मोतीपुर रेंज अंतर्गत ग्राम लोनियनपुरवा में ठाकुर नामक व्यक्ति खेत में काम कर रहा था कि इस बीच झाड़ी में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति को मोतीपुर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र इलाज के लिये भेजा गया है।

उन्होने बताया कि वन विभाग एवं पुलिस टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से हाका लगा कर तेंदुए को जंगल की तरफ खदेड़ दिया।

Related Articles

Back to top button