Breaking News

बाल अधिकारों को लेकर प्रियंका ने की भावनात्मक अपील

priyanka-chopra_640x480_61438770096लॉस एंजिलिस, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने दुनिया में बाल अधिकारों की निराशाजनक स्थिति को लेकर दुनिया का ध्यान खींचने के लिए एक भावनात्मक अपील की है। अभिनेत्री ने ट्विटर पर एक छोटा वीडिया पोस्ट किया है, जिसमें दुनिया भर के संकटग्रस्त बच्चों पर प्रकाश डाला गया है। प्रियंका ने इस वीडिया का कैप्शन आई नीड यू.. लिखा है।

प्रियंका ने कहा, दुनिया भर के चार करोड़ 80 लाख बच्चे संघर्ष और आपदाओं का सामना कर रहे हैं। उन्हें आपकी जरूरत है। क्वांटिको अभिनेत्री ने अपने प्रशंसकों और फॉलोवर्स को यूनिसेफ के बच्चों के लिए मानवीय कार्य योजना (ह्यूमेनिटेरियन एक्शन प्लान फॉर चिल्ड्रन) 2017 के लिंक पर जाने को कहा है। प्रियंका को बाल अधिकारों को प्रोत्साहित करने के लिए हाल ही में यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल एंबेसडर घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *