बीमारी को रोकने का रामबाण उपाय है योग: रामनाईक

Ram-naikलखनऊ,  उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि  योग बीमारी को रोकने का रामबाण उपाय है। भारत में योग की हजारों वर्षों की परंपरा है।राज्यपाल ने कहा कि स्वस्थ रहने में योग और सूर्य नमस्कार का महत्वपूर्ण योगदान है। योग से स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ नया उत्साह और प्रेरणा मिलती है। स्वयं स्वस्थ रहने वाला व्यक्ति ही दूसरे के लिए कुछ कर सकता है। योग क्रिया से मनुष्य न केवल रोग से मुक्ति पाता है बल्कि रोगमुक्त भी रहता है। राज्यपाल ने बताया कि वे बचपन से सूर्य नमस्कार करते रहे हैं। 22 वर्ष पूर्व उन्हें कैंसर हुआ था मगर सूर्य नमस्कार के कारण उन्होंने रोग पर विजय पायी। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य की मास्टर की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी देन है कि आज विश्व के 170 देश योग को एक पद्धति के रूप में आत्मसात कर इसका लाभ ले रहे हैं। भारत की देन योग को समझने में दुनिया को 5 हजार साल लगे। नाईक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को बता दिया कि योग का महत्व क्या है जिसके फलस्वरूप संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया है। यह विचार रविवार को प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने लखनऊ स्थित संत आसूदाराम आश्रम में योग पर आधारित एक कार्यक्रम में व्यक्त किये। राज्यपाल ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को अधिक से अधिक भागीदारी कर सफल बनाने हेतु अपील भी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button