Breaking News

भाजपा अपनी हार निश्चित जानकर, अपना रही ये घटिया तरीके..- समाजवादी पार्टी

लखनऊ, समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगायें हैं। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि भाजपा नगर निकाय चुनाव मे अपनी हार निश्चित जानकर घटिया तरीके अपनाने पर उतर आयी है।

हाई कोर्ट ने सरकार से विवाह के लिए धर्म परिवर्तन करने पर रोक लगाने को कहा

आजम खान ने पद्मावती के विरोधियों को दिया जवाब,बताया हिंदुस्तान के पहले कसाई का नाम…

शिवपाल यादव के समर्थन से उत्साहित, निर्दलीय प्रत्याशी का सीट जीतने का दावा

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुये कहा है कि नगर निकाय चुनाव जीतने के लिये भाजपा अब जनता को धमकाने तथा आतंकित करने पर उतर आयी है। समाजवादी पार्टी  ने कहा है कि लोकतंत्र में सार्वजनिक रूप से यमराज और जेल भेजने जैसी बातों का कोई स्थान नहीं हो सकता है। भाजपा का नेतृत्व अपराध बोध से ग्रस्त हैं और जनता को धमकाने तथा आतंकित करने में लग गए हैं। यह कैसा कानून का राज है?

पूर्व सांसद व विधायक सहित कई नेता हुए सपा में शामिल….

 आखिर क्यों रो पड़े दुनिया को हंसाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव ?

 गुजरात में वीवीपीएटी पर्ची की गिनती अनिवार्य करने की मांग, जानिये सुप्रीम कोर्ट का एक्शन..

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि जनता जान गई है कि इनके पास गुमराह करने के अलावा कोई काम नहीं है। जनता में बढ़ते आक्रोष से भाजपा नेता डरे-सहमें हैं और अब प्रशासन के सहारे चुनाव जीतने की साजिशों में लगे हैं। नगर निकाय के चुनावों में भाजपा आचार संहिता के उल्लंघन के साथ ही लोकतांत्रिक मर्यादाओं को भी तार-तार कर रही है। राज्य सरकार के मंत्रीगण जिस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहे हैं उससे राजनीति के स्तर में भीषण गिरावट का प्रदर्शन हो रहा हैं।

सीबीआई की प्रताड़ना से, एक आईएएस और उसके परिवार की आत्महत्या पर, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा सवाल

अयोध्या विवाद के हल के लिए, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुआ, दुनिया का बेहतरीन फार्मूला

ये क्या बोल गये अखिलेश यादव ,मैं किसी से डरता नहीं हूं, चाहे वो….

राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि राजनीति में शुचिता के लिए आवश्यक है कि लोकतंत्र प्रणाली में किसी तरह का दखल, दबाव, पक्षपात न हो और निष्पक्षता के साथ मतदान की स्वतंत्रता हो। इसमें जातिवाद तथा संप्रदायवाद को स्थान नहीं मिलना चाहिए। मगर भाजपा द्वारा सत्ता के दुरूपयोग के रोज नए उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं। भाजपा नेतृत्व की भाषा असंयमित और आचरण अनैतिक है। इससे निकाय चुनावों की निष्पक्षता, स्वतंत्रता सभी संदेह के घेरे में है। सरकारी साधनों का खुला दुरूपयोग हो रहा है। चुनाव आयोग को इस स्थिति का स्वयं संज्ञान लेकर भाजपा की अराजक गतिविधियों पर अंकुश लगाना चाहिए।

उन्होने कहा कि  सच तो यह है कि भाजपा सरकार के केन्द्र में तीन साल से अधिक और प्रदेश में 8 माह बीत जाने के बावजूद जनता को कोई राहत तो मिली नहीं उल्टे मंहगाई, बेरोजगारी, अराजकता की आफतें झेलनी पड़ गई हैं। भाजपा के कथित संकल्पपत्र में किए गए तमाम वादों की पोल भी खुल गई है। सच्चाई तो यह है कि भाजपाईयों की धोखाधड़ी से जनता को अब फिर अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी सरकार के काम याद आने लगे है और लोगों को भरोसा हो चला है कि समाजवादी पार्टी की जीत से ही उसकी समस्याओं का समाधान हो सकेगा। नागरिकों को जितनी सुविधाएं समाजवादी सरकार में मिली थी भाजपा राज में उनको भी छीना जा रहा है।

अखिलेश यादव का योगी पर हमला ,कहा इन्हें तंत्र-मंत्र आता है सरकार चलाना नहीं

 कांग्रेस की कमान अब राहुल गांधी के हाथ, जानिए कैसे….

समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर चुनावों में सत्ता के दुरूपयोग का लगाया आरोप

 अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट की जांच करने से सीबीआई ने किया इंकार….

ये क्या बोल गये मुलायम सिंह यादव भगवान राम के बारे में…..

 कांग्रेस को 19 साल बाद मिलने जा रहा नया अध्यक्ष, जानिये पूरा विवरण

 17 वर्षों बाद, मिस वर्ल्ड का ताज, भारतीय सुंदरी के सिर सजा 

काम किया है काम करेगें, भाजपा जैसे झूठे वादे नही करेगें-समाजवादी पार्टी