Breaking News

भाजपा कार्यकर्ता फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित : मुख्यमंत्री मोहन यादव

आजमगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी का हरेक कार्यकर्ता 2024 में पुनः एक बार मोदी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यहां कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनने के बाद उत्तर प्रदेश में जो वातावरण दिखाई दे रहा है, उससे बिल्कुल साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम जनता का दिल जीत लिया है। साथ ही लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता में भी वृद्धि हुई है।

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ पहुंचे श्री यादव ने कहा कि देश की सियासत में उत्तर प्रदेश इस समय अग्रणी प्रदेशों के रूप में लीड कर रहा है। सारे कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ 2024 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए लगे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर अखिल भारतीय प्रवास के दौरान प्रत्येक मंडलों में उनके प्रवास का कार्यक्रम चल रहा है। आजमगढ़ प्रवास भी उसी का एक हिस्सा है।

मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को आजमगढ़ जिले के जयपुरिया स्कूल में पांच लोकसभा क्षेत्रों की प्रथम चरण की क्लस्टर बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। श्री यादव को द्वितीय और तृतीय चरण के अभी दो क्लस्टर बैठकों में और भाग लेना है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में भाजपा के प्रति आम जनमानस पूरी तरह जुड़ा हुआ है ।

स्लग:सपा के गढ़ आजमगढ़ में बोले एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव पूरे देश को लीड कर रहा उत्तर प्रदेश राम मंदिर से पीएम मोदी ने जनता का दिल जीता है

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उन्हें खुशी है कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने-अपने लोकसभा में जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका कुशलता के साथ पूरे उत्तर प्रदेश में निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश को लीड कर रहा है। अब देश की 100 करोड़ से अधिक जनता तय कर चुकी है कि ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’।

आजमगढ़ में यादवों का गढ़ तोड़े जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि पार्टी जहां-जहां बुलाएगी वहां-वहां जाएंगे।

इस बैठक में उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, कृषि मंत्री और आजमगढ़ की प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ,क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर प्रांत सहजानंद राय के अलावा पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।