Breaking News

भारत एवं विश्व इतिहास में 18 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार

नयी दिल्ली,भारत एवं विश्व इतिहास में 18 नवंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1727- महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। शहर के आर्किटेक्ट बंगाल के विद्याधर चक्रवर्ती थे। 1738- फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1772- पेशवा माधव राव प्रथम का निधन, छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
1833- हाॅलैंड और बेल्जियम के बीच जोनहोवेेन संधि पर हस्ताक्षर किये गये।

1909- अमेरिका ने निकारागुआ पर हमला किया।
1918- लातविया ने रुस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1948- पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।

1951- ब्रिटिश सेना ने मिस्र के इस्मालिया क्षेत्र पर कब्जा किया।
1956- मोरक्को ने स्वतंत्रता हासिल की।
1972- बाघ को राष्ट्रीय पशु चुना गया।

1973- पुड्डुचेरी के अरबिंदो आश्रम की गुरू मां का निधन।
1974- अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की स्थापना की गयी।
2002- इराक निशस्त्रीकरण संकट: हेंस ब्लिक्स के नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों का दल इराक पहुंचा।

2005- पूर्वी इराक में 2 मस्जिदों में कई आत्मघाती बम विस्फोटों में 74 शिया सैनिक मारे गए।
2007- सऊदी अरब में 2007 ओपेक की बैठक वेनेजुएला के राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ द्वारा खोली गयी।
2009- बॉलीवुड अभिनेत्री सिंपल कपाड़िया का निधन।

2009- हांगकांग की सरकार ने एक नई लोकतांत्रिक राजनीतिक संशोधन योजना का खुलासा किया।
2013- अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर मावेन यान को भेजा।
2014- यूनेस्को के अनुसार, स्पेन के कैमिनो सैंटियागो, मनीला में रिज़ल स्मारक, पेरू के माचू पिच्चू और ऑस्ट्रेलिया के डंपियर द्वीपसमूह विश्व धरोहर स्थल खतरे में हैं।
2017- भारत की मानुषी छिल्लर ने ‘मिस वर्ल्ड 2017’ का खिताब जीता।