Breaking News

मजदूरों के अथक प्रयासों से देश आत्मनिर्भरता की ओर – सोनिया गांधी

नई दिल्ली,  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए आज कहा कि देश मजदूरों के अथक श्रम के बूते पर ही प्रत्येक क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ रहा है। श्रीमती गांधी ने यहां जारी एक संदेश में कहा कि देश का श्रमिक राष्ट्रीय विकास की कुंजी है और समाज को परिपक्व और विकसित करने में सहायक भी है।

बदल जाएंगे विधानसभा चुनावों के परिणाम, कोर्ट ने अपने कब्जे में ली ईवीएम, कार्रवाई शुरू

उन्होंने कहा कि देश में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के जीवन में बदलाव हेतु सरकार को नई नीतियों और बेहतर योजनाओं को लागू करना होगा। सबको यह आत्मसात करना पड़ेगा कि देश के निर्माता मजादूर की स्थिति केवल बातों, वादों और नारों से नहीं बल्कि सच्ची प्रतिबद्धता एवं मजादूर को बराबरी का अधिकार और न्याय देने से बदलेंगी।

पीएम मोदी ने कहा था, नोटबंदी से नक्सली घटनाए बंद हो जायेंगी… ?- अखिलेश यादव

श्रीमती गांधी ने कहा कि अगर विकास की डगर में मजदूर पीछे छूट गया तो विकास अर्ध सत्य बनकर रह जाएगा। समाज और सरकार को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि प्रगति की दौड़ में मजदूर के अधिकारों का संरक्षण हमारा पहला राष्ट्रीय दायित्व है।

अखिलेश यादव का यह कदम, बढ़ायेगा समाजवादी पार्टी की ताकत