मुख्यमंत्री योगी ने लोकनायक जयप्रकाश और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और लोकनायक जय प्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट किए गए अपने संदेश में लिखा है कि, “ सामाजिक न्याय’ के प्रखर प्रहरी और वंचितों-शोषितों की आवाज रहे, पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!।”
योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि समाज के उपेक्षित और वंचित वर्गों की उन्नति हेतु समर्पित उनका जीवन न्याय और समानता की अलख जगाता है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भारतीय लोकतंत्र को पुनर्स्थापित करने वाले महानायक, ‘भारत रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

लोकनायक को याद करते हुए उन्होंने लिखा है कि संपूर्ण क्रांति के महायज्ञ के माध्यम से उन्होंने जन-जन के हृदय में लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण और संवर्धन हेतु नई ऊर्जा व नई चेतना का संचार किया। उन्होंने कहा है कि भारत एवं भारतीयता के लिए समर्पित उनकी जीवनगाथा हम सभी के लिए एक आदर्श है।

Related Articles

Back to top button