Breaking News

मुख्यमंत्री स्टालिन ने की राज्य के दुर्घटना पीड़ितों के परिजनों को पांच लाख देने की घोषणा

चेन्नई , तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने ओडिशा में चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस में हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना में जान गंवाने वाले राज्य के प्रत्येक यात्रियों के परिजन को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की शनिवार को घोषणा की।

मुख्यमंत्री एम.के सटालिन ने दक्षिण रेलवे मुख्यालय में नियंत्रण कक्ष का दौरा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए और चल रहे राहत और बचाव कार्यों तथा ट्रेन में यात्रा करने वाले तमिलनाडु के लोगों के विवरण के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि घायलों को एक-एक लाख रुपये मुख्यमंत्री जन राहत कोष की ओर से दिए जाएंगे। दुर्घटना में मारे गए/घायलों का पूरा विवरण प्राप्त करने के बाद राहत राशि दी जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण ट्रेन में यात्रा करने वाले तमिलनाडु के यात्रियों की संख्या का पता लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने कहा कि उन्होंने अपने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से बात की और पीड़ितों को चिकित्सा सहायता सहित सभी सहायता देने का वादा किया।

मुख्यमंत्री एम.के स्टालिन ने कहा कि तमिलनाडु सरकार पीड़ितों को सभी सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है। मंत्रियों और अधिकारियों को दुर्घटनास्थल पर प्रतिनियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि वह स्थिति का पता लगाएंगे और जानकारी देंगे जिसके आधार पर भविष्य की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम तीन ट्रेनों की भिडंत से हुए भीषण हादसे में कम से कम 261 लोगों की मौत हो गयी और 1000 से अधिक घायल हो गये हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को सैन्य हेलीकॉप्टर से ओडिशा में बालासोर जिले के घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने राहत कार्यों की समीक्षा की। उनके साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर उपस्थित थे।