युनाइटेड विश्व कुश्ती ने दी नए भार वर्ग को मंजूरी …

 

पेरिस, युनाइटेड विश्व कुश्ती ने मौजूदा ओलंपिक और गैर ओलंपिक भारवर्ग में 79 किलो और 92 किलो जोड़ दिये हैं जबकि ग्रीको रोमन भारवर्ग में भारी बदलाव किये गए हैं। विश्व चैम्पियनशिप से इतर खेल की शीर्ष ईकाई ने 10 भारवर्ग जारी किये। ओलंपिक क्वालीफिकेशन व्यवस्था को भी मंजूरी दे दी गई जिसके तहत विश्व चैम्पियनशिप से छह कोटा, उपमहाद्वीपीय क्वालीफायर से आठ और विश्व ओपन से दो कोटा तय होंगे। उपमहाद्वीपीय चैम्पियनशिप भी होगी।

फ्रीस्टाइल में मौजूदा ओलंपिक और गैर ओलंपिक भारवर्ग तो रहेंगे ही जिनमें अभी तक भारत ने चार पदक जीते हैं। इसमें 57 किलो, 61 किलो, 65 किलो, 74 किलो, 79 किलो, 86 किलो, 92 किलो, 97 किलो और 125 किलोवर्ग शामिल है। यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने एक विज्ञप्ति में कहा, बैठकों में नये भारवर्ग पर विस्तार से बात की गई। पिछले साल युनाइटेड विश्व कुश्ती के अध्यक्ष ने कहा था कि कुश्ती में आठ की बजाय 10 भारवर्ग होंगे। हमने संतुलित रूख अपनाते हुए बदलाव किये हैं।

फ्रीस्टाइल में मौजूदा भारवर्ग रहेंगे जबकि 79 किलो और 92 किलो जोड़े जायेंगे। महिला कुश्ती में न्यूनतम भारवर्ग 48 की बजाय 50 किलो होगा। इसमें 50 किलो, 53 किलो, 55 किलो, 57 किलो, 59 किलो, 62 किलो, 65 किलो, 68 किलो, 72 किलो और 76 किलो भारवर्गहोंगे। ग्रीको रोमन में 55 किलो, 60 किलो, 63 किलो, 67 किलो, 72 किलो, 77 किलो, 82 किलो, 87 किलो, 97 किलो और 130 किलो भारवर्ग होंगे।