यूपी में चाचा-भतीजे एक-दूसरे को गाली दे रहे और बुआ दोनों को-अमित शाह

akhilesh-amit-mayawatiसहारनपुर, यूपी फतह करने के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा आज शुरू हुई। परिवर्तन यात्रा को हरी झंड़ी दिखाने आए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर करारे प्रहार किए और केवल भाजपा को ही जनता की हितैषी बताया। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन प्रदेश बनाएगी। सपा और बसपा ने जो विकास ठप करके रख दिया है, उसे भाजपा गति प्रदान करेगी। शनिवार को महाराज सिंह काॅलेज के मैदान पर बैठे हजारों लोग पौने पांच घंटे तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का इंतजार करते रहे। सुबह दस बजे की बजाय अमित शाह मंच पर दोपहर बाद पौने तीन बजे पहुंचे तो देरी से पहुंचने से लिए उन्होंने क्षमा मांगी। अमित शाह ने कहा कि भले ही मौसम खराब होने की वजह से वह देरी से यहां पहुंचे, लेकिन भाजपा के लिए मौसम अच्छा चल रहा है। प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बनेगी।

अमित शाह ने उठाया कैराना मुद्दा: अमित शाह ने कैराना पलायन के मुद्दे का बिना नाम लिए कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनने पर एक भी व्यक्ति को गांव छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि गांव छुड़वाने वाले को ही गांव छोड़ना होगा। सपा में आजम खान, अतीक और अफजाल है तो बसपा में नसीमुद्दीन सिद्दीकी है, लेकिन भाजपा में कोई गुंडा नहीं है। केवल भाजपा ही गुंडामुक्त प्रदेश बना सकती है। गन्ना किसानों की नब्ज को छुआ: अमित शाह ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्ने की राजनीति को भी गर्मा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान होगा। खाद, बीज, पानी किसानों को समय पर मिलेगा। गोरखपुर में यूरिया कारखाने की स्थापना होगी। किसानों के हित में केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। केंद्र सरकार द्वारा पैसा जनता तक नहीं पहुंच रहा। वह पैसा यूपी सरकार के मंत्रियों के घरों में जनता को मिलेगा। जहां पर आलीशान सुविधाएं, गाड़ियां जनता के पैसे की मिलेगी। दारूल उलूम देवबंद को दिया संदेश: भाजपा अध्यक्ष ने सहारनपुर के निकट स्थित दारूम उलूम देवबंद के उलेमाओं को भी तीन तलाक पर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तीन तलाक का विरोध करने वाले मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का हनन कर रहे हैं। भाजपा मुस्लिम महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन में कभी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। हम सर्जिकल स्ट्राइक कर रहे हैं तो कांग्रेस विरोध में खड़ी है। वन रैंक, वन पेंशन पर विपक्ष राजनीति कर रहा है। केंद्र सरकार ने 5500 करोड़ रुपए जवानों के बैंक खातों में जमा करा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button