यूपी में भीषण गर्मी का प्रकोप,अमेठी में स्कूल समय में हुआ बदलाव

अमेठी, उत्तर प्रदेश के अमेठी में पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। तेज धूप और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया है। अब कक्षा आठ तक सभी विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे।

अमेठी में लगातार बढ़ती गर्मी और प्रचंड धूप ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है।बेसिक शिक्षा विभाग ने हीट वेब के खतरे को भांपते हुए स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव कर दिया है।अब अमेठी में सभी बोर्डों के कक्षा आठवीं तक स्कूल के समय में परिवर्तन कर दिया गया है।बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों के स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है।

बेसिक शिक्षा अधिकारी अमेठी ने सोमवार को एक पत्र जारी पत्र किया।पत्र के अनुसार बढ़ती गर्मी और धूप में बच्चों को बचाव हेतु स्कूलों के समय में बदलाव किया है।अब स्कूल सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक संचालित किए जायेंगे।पत्र में साफ साफ निर्देश दिया गया है कि उपरोक्त समय परिवर्तन जिले में आठवीं तक संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों को मानना होगा।

स्कूलों के समय में परिवर्तन होने अभिभावकों ने राहत की सांस लिया है। अभिभावकों ने उपरोक्त निर्णय का स्वागत किया है।दोपहर बाद अधिक धूप के चलते बच्चों को हीट वेब का खतरा बढ़ गया था।

Related Articles

Back to top button