Breaking News

यूपी मे कल से पांचवे चरण की अधिसूचना होगी जारी, जानिये पूरा विवरण

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में 14 लेाकसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण की अधिसूचना कल बुधवार 10 अप्रैल को जारी होगी और इसी के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरु हो जायेगी।

बिना खाता खुलवाएं इस बैंक से ले सकते ATM कार्ड,जानें पूरा प्रोसेस..

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल0 वेंकटेश्वर लू ने  यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कल अधिसूचना जारी होने के साथ ही धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी अ0जा0 अयोध्या फैजाबाद, बहराइच कैसरगंज, तथा गोण्डा समेत लोकसभा के 14 क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

अब आपकी वीडियो ऑडियो में बदल जाएगी, वॉट्सऐप के इस फीचर्स से….

उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकते हैं। इन क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की जाॅच 20 अप्रैल को की जायेगी और 22 अप्रैल तक नाम वापस लिये जा सकते हैं। इन चुनाव क्षेत्रों में 22 अप्रैल को शाम तीन बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची अंतिम हो जायेगी। उन्होंने बताया कि पांचे चरण में छह मई सोमवार को पूर्वाह्न 07ः00 बजे से अपराह्न 06ः00 बजे तक मतदान होगा।

महिला की आंख के अंदर मधुमक्खियों ने बनाया घर, डॉक्टर भी देखकर हुए हैरान

 वेंकटेश्वर लू ने बताया कि पांचवे चरण में 14 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र खीरी, सीतापुर, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, बांदा,चित्रकूट, फतेहपुर, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोण्डा तथा बलरामपुर जिले में पड़ते हैं। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 2.47 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 1.32 करोड़ पुरूष, 1.14 करोड़ महिला तथा 1321 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि पांचवे चरण के जिलों में 18 से 19 वर्ष के 3,39,064 युवा मतदाता तथा 80 वर्ष से अधिक के 4,84,757 मतदाता हैं। इन क्षेत्रों में कुल 16,126 मतदान केन्द्र तथा 28,072 मतदेय स्थल हैं।

घर पर रात में सोई ये लड़की सुबह बन गई मां,अगले ही दिन हो गया बच्चा…

इस तारीख के बाद नहीं चलेगा फेसबुक….

दुनिया पर मंडरा रहा है यह जानलेवा खतरा,भारत सहित दुनिया के कई देश हैं परेशान

ये है दुनिया का सबसे महंगा बर्गर, कीमत जानकर चौक जाएंगे आप….

हाल ही में खोजा गया मानव शरीर का ये अज्ञात अंग,जाने शरीर के उस नए ‘अंग’ के बारे में..

स्मार्टफोन स्क्रीन पर होते हैं टॉयलेट सीट से कई गुना ज्यादा कीटाणु, रिसर्च में खुलासा

इस देश में गायों के लिए बनाए गए शौचालय…