Breaking News

यूपी मे नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी,कांग्रेस- राजबब्बर

नई दिल्ली, कांग्रेस यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी। यूपी कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने  कहा कि अब यूपी में स्थानीय निकायों के चुनाव हैं. उनकी पार्टी ने तय किया है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव अकेले लड़ा जाए।

बदल जाएंगे विधानसभा चुनावों के परिणाम, कोर्ट ने अपने कब्जे में ली ईवीएम, कार्रवाई शुरू


राज बब्बर ने कहा कि उन्होंने कोई गठबंधन समाप्त नहीं किया है। राजबब्बर ने साफ किया कि निकाय चुनाव कार्यकर्ता के व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर लड़े जाते हैं। पार्टी कार्यकर्ता जमीन पर लोगों से सीधे संपर्क में रहता है।  कार्यकर्ता के जरिए कांग्रेस की नीतियों की पहचान बनती है।

लालू यादव ने बताया, 2019 में बीजेपी को सत्ता से दूर करने का फॉर्म्युला

 राज बब्बर ने कहा कि कोई भी फैसला लेने से पहले पार्टी नेतृत्व की जिम्मेदारी थी कि वह गठबंधन पर सबकी राय ले। इसलिए जिला स्तर के कार्यकर्ताओं, चुनाव में जीतने वाले उम्मीदवारों और एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों के साथ एक मीटिंग रखी गई थी। बब्बर ने बताया कि पार्टी अधिकारियों से चुनाव पर ध्यान केंद्रित करने और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को और मौका देने की बात कही है।

कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह का कद किया छोटा, गोवा और कर्नाटक के बनाये नये प्रभारी

2017 यूपी चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की बेहद कम सीटें आई थी। समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बावजूद दोनों पार्टी मिलकर कुल 54 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी थीं। 105 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अकेले सिर्फ 7 सीटें जीत पाई थी। इतना ही नहीं, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा क्षेत्र अमेठी में तो कांग्रेस सभी पांच सीटें हार गई, जिसमें से चार अकेले भाजपा की नाम रही।

यूपी मे नही रूक रहे अपराध, दलित महिला से गैंगरेप, हाथ- पैर काटकर रेलवे ट्रैक पर फेंका