यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में यूक्रेन के यूरोपीय एकीकरण को हरी झंडी

विल्नुस,  लिथुआनिया के राष्ट्रपति गीटानस नौसेदा ने कहा है कि यूरोपीय संघ में शामिल देशों के नेताओं ने वर्साय में जारी शिखर सम्मेलन के दौरान संघ में यूक्रेन के शामिल होने को हरी झंडी दिखाई है।

श्री नौसेदा ने ट्वीट किया, ‘वर्साय में एक ऐतिहासिक रात। पांच घंटे तक गंभीर चर्चा के बाद यूरोपीय संघ के नेताओं ने यूरोपियन यूनियन में यूक्रेन की एंट्री के लिए हांमी भर दी है। तैयारी शुरू हो चुकी है। अब इस काम को तेजी से खत्म करने की जिम्मेदारी यूक्रेन और हम पर है। वीर यूक्रेनी राष्ट्र को यह जानने के हकदार हैं कि यूरोपीय संघ में उनका स्वागत है।’