राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम घोषित

लखनऊ,  आगामी 26 से 29 मार्च तक केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम के केंद्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाली 18वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की 21 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। टीम के रवाना होने से पूर्व पारा रोड स्थित आईबीएसए स्पोर्ट्स अकादमी में खिलाड़ियों का सम्मान समारोह एवं किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, श्याम जी अग्रवाल, जितेंद्र रस्तोगी, विनीत बिसारिया तथा वैभव कुमार ने खिलाड़ियों को किट वितरित कर उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि सीनियर वर्ग में समीक्षा सिंह चौहान, सनी कुमार, दीपांशी जायसवाल, खुशी चौरसिया (लखनऊ), अनन्या अग्रवाल (सहारनपुर), दीपक सिंह (मेरठ) एवं फैजल खान (वाराणसी) टीम का हिस्सा हैं।

जूनियर वर्ग में अनित्य दीप (हरदोई), उनमानी, वैभव कुमार, अल्तमाश, अजीम अली, आदित्य, वैभव सैनी (सहारनपुर), लकी सिंह गौतम एवं निखिल रावत (लखनऊ) शामिल हैं। सब जूनियर वर्ग में प्रांशी (लखनऊ), प्रथम यादव (लखीमपुर), वाणी पंवार, सना, संयमी (सहारनपुर) शामिल हैं, जबकि मानसी जायसवाल एवं बुशरा खान कोच के रूप में टीम के साथ रहेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाड़ी मैंयपटू, चुबड़कुल, फाइट और हाईकिक की एकल स्पर्धाओं के अलावा लाठी युगल, तलवार-ढाल तथा उर्मि-ढाल की टीम स्पर्धाओं में पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

Related Articles

Back to top button