Breaking News

लंबी बीमारी के बाद, कैंसर से पीड़ित फिल्म अभिनेत्री का निधन

बेंगलुरु,  अनुभवी फिल्म अभिनेत्री एल वी शारदा का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। वह 78 वर्ष की थीं। वह स्तन कैंसर से पीड़ित थीं। आज सुबह लंबी बीमारी के बाद शंकरा अस्पताल में फिल्म अभिनेत्री एल वी शारदा का निधन हो गया।उन्हें फनियाम्मा और वामश्रुवक्ष के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

सिद्दलिंगैया द्वारा निर्देशित कन्नड़ फिल्म भूत्य ना मागा अय्यु में भी उन्होंने काम किया। उनकी अन्य प्रसिद्ध फ़िल्मे वात्सल्य, आदि शंकराचार्य, माधवाचार्य, नक्क्ला राजकुमारी, ओंडु प्रेमदा कथा आदि है। वह फीचर फिल्मों में अभिनय करने में अधिक माहिर थी जिसके कारण उन्होंने व्यावसायिक सिनेमा में अभिनय करने के लिए कई प्रस्तावों से इनकार कर दिया था।

फिल्मों में अभिनय करना बंद करने के बाद वह वृत्तचित्रों का निर्माण और फिल्मों का निर्देशन करती रही। बेंगलुरु की उनकी डॉक्यूमेंट्री ष्केरे हाडुष् को काफी सराहा गया। उन्होंने दूरदर्शन के लिए मैसूरु वीनेष् सहित कुछ वृत्तचित्रों का भी निर्माण किया।